किसान कांग्रेस का सीएम को पत्र, कई किसान फसल बीमा से वंचित, अवधि बढ़ाने की मांग

Farmers-who-are-learning-to-save-environment

हरदा, डेस्क रिपोर्ट। फसल बीमा योजना की प्रीमियम भरने की अंतिम तारिख निकलने के बाद अब अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है| किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर फसल बीमा की तरीख को 2 से तीन दिन और बढ़ाने की मांग की गई है।

टिमरनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत शाह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा टिमरनी विधानसभा के रहटगांव तहसील के लगभग 40 वन ग्रामों के लगभग 8000 आदिवासी किसानों में से मात्र 3000 किसानों का ही बीमा हो पाया है| उन्होंने मांग की है कि किसानों की फसल-बीमा की तारीख को 2-3 दिन बढ़ाया जाए, साथ ही जो किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे है उनकों आने वाले साल 2020 की बीमा राशि से प्रीमियम काटने की सहूलियत दी जाए। आगे पत्र में लिखा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई तारीख के बावजूद भी अभी तक कई किसानों की फसल बीमा के अवेदन करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

आगे पत्र में बताया गया कि शासन ने वन ग्रामों के किसानों को फसल बीमा का अवेदन करने के लिए सिर्फ एक दिन ही दिया गया था, जिसके चलते फसल बीमा का अवेदन जमा नहीं हो पाया। जिला हरदा की तहसील रहटगांव के 40 वनग्राम है जिनके फसल बीमा के आवेदन अभी तक जमा नहीं हो पाए है, जिसके चलते किसानों को फसल बीमा से वंचित रहना पड़ेगा। साथ ही पत्र में फसल बीमा की तारीख बढ़ाने के साथ-साथ, जो किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे है उनको साल 2020 की बीमा राशि या तेंदू पत्ता की राशि के प्रीमियम काटने की सहूलियत दी जाए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पत्र लिखने के बाद केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पैसा जमा कराने की अवधि 7 सितंबर तक बढ़ा दी थी| केंद्र सरकार के फैसले से प्रदेश के बाढ़ प्रभावित पांच जिले रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, देवास और हरदा जिले के किसानों को लाभ मिला| हालाँकि अब कई जिलों में किसान फसल बीमा नहीं करा पाए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews