Harda News: नगरपालिका ने चार दुकानों पर की कार्रवाई, टैक्स जमा नहीं करने पर एक लाख रूपए से ज्यादा वसूले

नगर पालिका ने सख्त कदम उठाते हुए कई दुकानों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान लाखों रूपए भी वसूल किए।
Harda News: नगरपालिका ने चार दुकानों पर की कार्रवाई, टैक्स जमा नहीं करने पर एक लाख रूपए से ज्यादा वसूले

Harda News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। सालों से नगर पालिका के अधीन दुकानों और मकानों ने वाटर टैक्स को नहीं भरा था, जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने चार दुकानों पर टैक्स जमा नहीं करने पर कड़ा ऐक्शन लिया है।

हरदा नगरपालिका ने शुक्रवार को गुलजार भवन के सामने नगर पालिका के अधीन दुकानों का टैक्स जमा नहीं होने पर कार्रवाई की। इस दौरान सीएमओ कमलेश पाटीदार की तरफ से एक दुकान पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ देर बाद दुकानदार ने बकाया राशि को जमा कर दिया। इसके अलावा नगरपालिका ने तीन अन्य बकायादार दुकानों से कुल एक लाख सैतालिस हजार रूपए की बकाया राशि वसूली।

आपको नगर पालिका के इस कार्रवाई में राजस्व शाखा के श्रीकांत अग्रवाल, अर्जुन सिंह, देवीदास राठौर समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews