पेशाब करने पर रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर ने दिव्यांग को बेहरमी से पीटा, कपड़े उतरवाकर कराई सफाई, आरोपी गिरफ्तार

पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने पर रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर ने दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
harda news

Harda News: हरदा जिले से एक दिव्यांग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने पर रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर ने दिव्यांग को बेहरमी से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। SC-ST की धाराओं  में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

वीडियो में देखा जा सकता है लाल शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति (रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर डीके ओझा) दिव्यांग युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। पहले उसने युवक को जमीन पर पटका। फिर गबा दबाते हुए लात मारी। जमीन पर घसीटा। वहीं युवक हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। इस दौरान युवक की शर्ट भी फट गई।

[dgv_vimeo_video id=”1011051288″]

क्या है मामला? 

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को एक दिव्यांग युवक ने विवेकानंद परिसर के नाली में पेशाब कर दिया। जिसे देखते ही यहां रहने वाले रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी डीके ओझा आग-बबूला हो गए। फिर युवक की पिटाई शुरू कर दी है। जातिवाचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इतना ही नहीं रिटायर्ड अफसर ओझा ने युवक के कपड़े उतरवाकर नाली की सफाई भी करवाई।

[dgv_vimeo_video id=”1011052362″]

पीड़ित युवक पहुंचा थाने, शिकायत दर्ज

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी डीके ओझा के खिलाफ SC-ST सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
हरदा से शिशिर गार्गव की रिपोर्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews