भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

harda-road-accident-car-and-dumper-crashed-Four-people-death--

हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई| हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब एक कर और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हुई| हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जिसमे तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है| जबकि एक महिला हादसे में गंभीर घायल हुई है| जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है| यह लोग शादी में शामिल होने हरदा आये थे| 

जानकारी के मुताबिक हरदा में मंगलवार सुबह लगभग सात बजे इंदौर रोड पर स्तिथ हनुमान मंदिर के पास एक कार और डम्पर की भीषण टक्कर हो गई| टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गए| हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है| इस टक्कर में कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया| कार में फंसे ड्राइवर को कांच तोड़कर निकाला गया। आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए हैं, शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी| 

शादी में शामिल होने आया था परिवार 

हादसे में मरने वाले सभी लोग इंदौर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान रामनिवास सूरज सिंह, महेश जगन्नाथ सारंगपुर और हरगोविंद रामदयाल के रूप में हुई हैं। कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से हरदा आए थे। तभी ये हादसा हो गया। मूल रुप से सभी हरदा के ही रहने वाले हैं। लेकिन लंबे वक्त से इंदौर में रह रहे थे।

Harda Accident : डंपर-कार की टक्कर में 4 की मौत, एक महिला घायल

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews