भाजपा सरकार की वजह से हरदा में तीन किसानों ने की आत्महत्या की कोशिश: अभिजीत शाह

भाजपा सरकार की वजह से हरदा में तीन किसानों ने की आत्महत्या की कोशिश: अभिजीत शाह

हरदा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश के हरदा जिले में तीन किसानों द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला गरमा गया है| तीनों किसान अस्पताल में भर्ती हैं। किसान का जहर पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में टिमरनी विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत शाह मकड़ाई ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की गलती की वजह से किसानों ने यह कदम उठाया|

अभिजीत शाह द्वारा गुरूवार को किसानों को इंसाफ दिलाने एवं दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हरदा शहर में चक्का जाम किया| उन्होंने कहा कि भले ही यह विधानसभा मेरी नहीं, पर जब भी किसान की बात होगी, मेरे लिए पार्टी या विधान सभा मायने नहीं रखती, किसान हित सर्वोपरि।

गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक की खिरकिया शाखा से संबद्ध सहकारी समिति चौकड़ी में समर्थन मूल्य पर चना बेचने वाले एक किसान ने गुरुवार सुबह गांव में स्थित समिति कार्यालय के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इससे तीन दिन पहले किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि 72 घंटे में चने का भुगतान नहीं मिला तो वे फंदा लगाकर जान दे देंगे। गुरुवार सुबह किसान छोटू उर्फ सूरज विश्नोई निवासी नीमगांव अपने साथियों को लेकर समिति कार्यालय पहुंच गया। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया था। इसी दौरान सूरज ने एक शीशी निकाली और गटक ली।

https://youtu.be/eKtGbT81UEI

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews