Hindi News

अनिल विज का राहुल गांधी पर वार, बोले- नॉन-इशू को भी मुद्दा बनाते हैं

Written by:Vijay Choudhary
Published:
अनिल विज का राहुल गांधी पर वार, बोले- नॉन-इशू को भी मुद्दा बनाते हैं

Cabinet Minister Anil Vij

हरियाणा के सीनियर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर छोटी-बड़ी बात को मुद्दा बनाना चाहते हैं, चाहे वह असली मुद्दा हो या नहीं। विज ने कहा कि राहुल गांधी का एक ही एजेंडा है-अगर उन्हें देश पर राज करना है, तो पहले देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं की साख गिरानी होगी। कभी वो ईडी (ED) को कटघरे में खड़ा करते हैं, तो कभी चुनाव आयोग (EC) को लेकर सवाल उठाते हैं।

विज ने यह भी कहा कि राहुल गांधी देश की संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान नहीं करते। वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बेबुनियाद बयान देते हैं।

चुनाव आयोग और डाटा विवाद पर भी बोले विज

राहुल गांधी द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन पर चुनाव आयोग ने जब स्पष्टीकरण मांगा, तो इस पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न कानून का पालन करते हैं और न ही कोई संवैधानिक मर्यादा। विज ने यह भी मांग की कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जो डेटा उन्होंने दिखाया वह उनका अपना था या नहीं। अगर डेटा उनका नहीं है, तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए,” विज ने कहा।

पाकिस्तान पर तंज-अब खुद को बेच रहा है पाकिस्तान’

पाकिस्तान के सेना प्रमुख के उस बयान पर जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान जल्द कर्ज चुकाकर अमीर देशों की कतार में खड़ा होगा, अनिल विज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पाकिस्तान अब ‘बिकने की स्थिति’ में पहुंच चुका है।

विज बोले, “जैसे सब्जीवाला कहता है, ‘मेरे टमाटर ले लो, मेरे बैंगन ले लो’, अब पाकिस्तान खुद कह रहा है—‘मुझे खरीद लो’। अब देखना है कि कौन इसे खरीदने आता है।” उन्होंने इस बात को मजाक के अंदाज में कहा, लेकिन इसमें पाकिस्तान की हालत पर गहरी चोट थी।

तेजस्वी यादव और हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भी बोले विज

बिहार के नेता तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी और चुनाव आयोग को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अनिल विज ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को बिहार की खैनी वाली राजनीति में भरोसा है, तो उन्हें ऐसी भाषा से बचना चाहिए और शांत रहना चाहिए।

हरियाणा में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना पर अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है। “मुख्यमंत्री खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं और दोषी जल्द पकड़े जाएंगे,” विज ने कहा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Vijay Choudhary
लेखक के बारे में
पछले पांच सालों से डिजिटल पत्रकार हैं. जुनूनी न्यूज राइटर हैं. तीखे विश्लेषण के साथ तेज ब्रेकिंग करने में माहिर हैं. देश की राजनीति और खेल की खबरों पर पैनी नजर रहती है. View all posts by Vijay Choudhary
Follow Us :GoogleNews