भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग (higher education department) में पदस्थ ओएसडी (osd) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं, इसी के साथ विभाग में हड़कंप मच गया है। ओएसडी को कोरोना पॉजिटिव होने से उच्च शिक्षा विभाग में भय का माहौल है। ये रिपोर्ट आने के बाद अब सतपुड़ा (satpura) की तीसरी और पांचवी मंजिल को सेनेटाइज करने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं चौथी मंजिल पर संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग में अफसरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
ओएसडी (osd) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरे सतपुड़ा भवन को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा ओएसडी के कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों को घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है।
