पंजाब के बाद अब राजस्थान में भी उथल-पुथल के संकेत, CM के OSD ने किया ट्वीट

congress

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब (Punjab) में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद अब राजस्थान (Rajasthan) में भी सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल कुछ देर पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा (OSD Lokesh Sharma) ने एक ट्वीट किया है जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

अमरिंदर बोले- “सिद्धू नहीं, अपमान की वजह से दिया इस्तीफा”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अब से 7 घंटे पहले एक ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है “मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए..बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए।” लोकेश शर्मा के ट्वीट (tweet) के बाद राजस्थान में भी सत्ता परिवर्तन को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल पिछले काफी लंबे समय से सचिन पायलट खेमा अशोक गहलोत को हटाकर सत्ता पर काबिज होना चाहता है। लोकेश के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लिखा है कि पंजाब के बाद लगता है अब राजस्थान का नंबर है। एक अन्य व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा है कि हलचल पंजाब में है और झटके मुखिया जी के ओएसडी को महसूस हो रहे हैं, कोई सूचना दिल्ली से आए तो हमें अवश्य बताइएगा ओएसडी साहब। एक अन्य ट्विटर मे लिखा गया है कि अशोक गहलोत की कुर्सी के चारों पहिए जोर से हिलने लगे। एक फॉलोअर ने लिखा है कि बाढ़ का मतलब क्या राहुल गांधी और खेत या फसल का मतलब कांग्रेस पार्टी से है! सियासी पंडितों का भी मानना है कि पंजाब के बाद कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ और रायपुर को लेकर कोई बड़े फैसले ले सकता है। हालांकि यह सब अभी संभावनाएं हैं और स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews