MP Election 2023 : 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हो सकते हैं MP सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

mp election 2023

MP Elections 2023 : मप्र सहित देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले इन राज्यों में भेजे गए पर्यवेक्षक मंथन कर रहे हैं, दिल्ली में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक चल रही है, उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही तारीखों का ऐलान हो जायेगा।

रविवार को जारी हो सकता है पूरा शेड्यूल 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल विधानसभा चुनाव होना है,
बैठक में चुनाव की तारीखों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन होगा। माना जा रहा है कि रविवार के बाद किसी भी दिन  शेड्यूल जारी किया जा सकता है। करीब 900 पर्यवेक्षक दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक में शामिल हैं।

15  नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हो सकते हैं चुनाव 

उधर सूत्रों की माने तो चुनाव दो चरणों में होंगे पहले चरण में मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में मतदान होगा और दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा, सूत्र बताते हैं कि चुनाव 15  नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हो सकते हैं, आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, वहीँ छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इसी तरह मिजोरम में 40 विधानसभा सीट हैं, राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं वहीँ तेलंगाना में 119 सीट हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews