सीएम शिवराज कल करेंगे सबल योजना 2.0 का शुभारंभ, श्रमिकों को होगा लाभ, इतनी होगी सहायता राशि  

mp government

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबल योजना के नए स्वरूप संबल योजना 2.0 (Sabal Yojana 2.0) के पोर्टल का शुभारंभ 16 मई 2022 यानी सोमवार को करने वाले हैं। इस योजना का लाभ करीब 25982 श्रमिक परिवारों को होगा इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों को 551 करोड़ 16 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही निर्माण श्रमिकों के 1036 परिवारों को 22 करोड़ 30 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। 16 मई सुबह 11:00 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्रम मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद होंगे। बता दे की इस योजना को फिर से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक नए स्वरूप में शुरू किया जा रहा है। इसके लिए हितग्राही एमपी ऑनलाइन और लोक सेवा केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकते हैं, सारी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

यह भी पढ़े… सरकारी नौकरी 2022 : युवाओं के लिए बड़ा मौका, 1000 पदों पर होगी नियुक्ति, विभाग ने जारी किया आदेश

इस योजना के तहत श्रमिकों को जन्म से लेकर पूरे जीवन काल तक आर्थिक सहायता शासन द्वारा दी जाती है, इस योजना को एक बार फिर सरकार शुरू करने जा रही है। प्रमुख सचिव श्रम श्री सचिन सिन्हा के मुताबिक प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संबल योजना में सहायता राशि देने का नियम है। इस योजना के अंदर दुर्घटना होने पर ₹400000 और सामान्य मृत्यु होने पर ₹200000 की सहायता राशि श्रमिक के परिवार को दी जाती है। स्थायी अपंगता पर ₹200000, अस्थायी अपंगता पर पर ₹100000 और अंतिम संस्कार के समय सहायता राशि के रूप में ₹5000 देने का प्रावधान भी है।  योजना के तहत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में ₹16000 भी दिया जाता है, तो वही श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा भी शासन उपलब्ध करवाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews