कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है, आगामी चुनावों में विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी: नरोत्तम

कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है, आगामी चुनावों में विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी: नरोत्तम

भिण्ड ।गणेश भारद्वाज।

मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) उपचुनावों (by election) की तारीखों की घोषणा से पहले जिले के गोहद मंडी प्रांगण पहुंचे और यहां उन्होंने भाजपा के जिला स्तरीय सम्मेलन (BJP District Level Conference) को संबोधित किया अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा कि मैं धर्म और ईमान की सौगंध खाकर कहता हूं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रणवीर जाटव और ओ पी एस भदौरिया (Ranveer Jatav and OPS Bhadauria) ने एक चवन्नी तक नहीं ली है, वे सिर्फ सिंधिया जी के साथ पार्टी में आए हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस (congress) पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी (former cm kamalnath) कहा करते थे कि हमारे पास पैसा नहीं है और शिवराज जी ने कोरोना का हाल में भी हजारों करोड रुपए प्रदेश की जनता के हित में खर्च किया है जब पैसा नहीं था तो हमारे पास पैसा कहां से आया । उन्होंने कहा कि हमेशा नियत से बरकत होती है भाजपा की नियत ठीक है नीति ठीक है और नेता ठीक है जबकि कांग्रेस की नियत में खोट है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी।

कमलनाथ सरकार में गोहद की अनदेखी की-जाटव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव (Former MLA Ranvir Jatav) ने कहा कि मैं गोहद के जनमानस के विकास की चिंता के साथ विधायक चुना गया था लेकिन कमलनाथ सरकार में कहीं ना कहीं गोहद के विकास की अनदेखी हो रही थी जिसके कारण मुझे सिंधिया जी के नेतृत्व में इतना बड़ा निर्णय लेना पड़ा। अब आप सबको न्याय करना है यदि मैं सही हूं तो आप निश्चित ही मेरा साथ देंगे। मेहगांव से पूर्व विधायक ओ पी एस भदौरिया ने कहा की कांग्रेस के लोग हमारे ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हम गोली खा लेंगे लेकिन अपमान सहन नहीं करेंगे। हमने प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र की चिंता करते हुए कांग्रेस को छोड़ा है जिससे कि हमारी विधान सभा के विकास का मार्ग खुल सके। कमलनाथ सरकार के समय विकास की जो मेरी मंशा थी उसे मैं पूरी नहीं कर पा रहा था। पूर्व मंत्री और गोहद के पूर्व विधायक लाल सिंह आर्य ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में हमें हर मतभेद को बुलाकर हर हाल में भारतीय जनता पार्टी को जिताना है और प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान करना है इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व चेयरमैन के पी सिंह भदौरिया मेहगांव जनपद के पूर्व अध्यक्ष धीर सिंह भदौरिया भाजपा प्रवक्ता अर्पित मुदगल व अजय शर्मा सहित कई भाजपा नेता मंचासीन रहे।

इस अवसर पर मंच पर स्वयं गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव मेहगांव के पूर्व विधायक ओ पी एस भदौरिया के अलावा सांसद संध्या राय पूर्व सांसद अशोक अर्गल, गोहद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर पूर्व विधायक रसाल सिंह मुन्ना सिंह भदौरिया, मुकेश सिंह चतुर्वेदी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ नेतागण मंचासीन रहे।

मंच पर मैंने रणवीर को लाल सिंह से दद्दा कहते सुना – अजय शर्मा

भाजपा प्रवक्ता अजय शर्मा ने एमपी ब्रेकिंग को बताया कि आज मीडिया में यह खबर छपी है कि मंच पर पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और पूर्व विधायक रणवीर जाटव के बीच कोई बात नहीं हुई। मैंने स्वयं पूर्व विधायज रणवीर जाटव को मंत्री पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को दद्दा कहते सुना । यही नहीं मंत्री लाल सिंह आर्य ने अपने भाषण के दौरान भी कहा कि हमें अब सब प्रकार के मतभेदों को भुलाकर एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रणवीर भाई को विजय श्री दिलानी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews