देश में कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक जारी, विशेषज्ञ मौजूद

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक जारी, विशेषज्ञ मौजूद

pm modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना (corona) की दूसरी लहर (second wave) ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी (prime minister modi) ने आज एक अहम बैठक (meeting) बुलाई है। सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना को लेकर एक्सपर्ट (expert) से भी बातचीत करेंगे। इस बैठक में वे एक्सपर्ट्स से ऑक्सीजन (oxygen) और कोरोना संबंधी दवाओं को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कोरोना के बढ़ने के मामले में मानव संसाधन (human resource) की भी समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें… युद्ध स्तर पर पहुंची कोरोना से लड़ाई, सीएम शिवराज बोले – हम तैयार, अभियान जारी

देश में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बीतते दिन के साथ कोरोना नया रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घण्टों में कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार को अब तक का कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा देखने को मिला। इस दिन कोरोना के केस 4 लाख से भी ज़्यादा सामने आए थे। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,92488 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इन 24 घंटों में 3689 लोगों की मौत भी हो गयी। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 33,49,644 है और कुल मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गयी है। रिकवरी रेत गिरकर 81.84% पहुंच गया है और मृत्यु दर बढ़कर 1.10 फीसद।

यह भी पढ़ें… दिल्ली पहुंचे वैक्सीन के 4.5 लाख डोज़, सोमवार से शुरु होगा 18+ का टीकाकरण- सीएम केजरीवाल

इसी बीच वैक्सिनेशन अभियान भी तएज कर दिया गया है। जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान में सबसे पहले 60 वर्ष के अधिक आयु वालों को ही वैक्सिनेशन की अनुमति मिली फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को और आखिर में घोषणा हुई थी कि 1 मई से 18+ को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि वैक्सीन कि शॉर्टेज के चलते कई राज्यों में इस घोषणा का कोई असर नहीं हुआ। वैक्सीन का उत्पादन बढ़ते ही 18+ को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews