दिल्ली पहुंचे वैक्सीन के 4.5 लाख डोज़, सोमवार से शुरु होगा 18+ का टीकाकरण- सीएम केजरीवाल

दिल्ली पहुंचे वैक्सीन के 4.5 लाख डोज़, सोमवार से शुरु होगा 18+ का टीकाकरण- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सीएम केजरीवाल (CM kejriwal) ने कहा कि 45 से ज़्यादा आयु वालों के साथ साथ सोमवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्हें वैक्सीन के 4.5 लाख डोज़ प्राप्त हुए हैं। जिन्हें अब दिल्ली के बड़े-बड़े जिलों में भेजा जा रहा है। सोमवार (monday) से दिल्ली में बड़े पैमाने (large scale) पर वैक्सिनेशन शुरू किया जाएगा। अभी तक इस वैक्सिनेशन प्रोग्राम में खुद आकर रजिस्ट्रेशन (registration) करवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और उन्हें कोई समय या दिन दिया गया है, वे उसी दिन वैक्सिनेशन हेतु पहुंचे।

यह भी पढ़ें… शिवराज सरकार का फैसला, स्वास्थ्य–चिकित्सा विभाग को आपदा से निपटने मिले 300 करोड़ रुपए

बात दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा कर दी थी कि 1 मई से पूरे देश में 18+ को वैक्सीन लगना चालू हो जाएंगी, साथ ही ये भी कहा था कि सभी राज्य और निजी अस्पताल खुद उत्पादकों से वैक्सीन की डोज़ खरीद सकेंगे। लेकिन देश के कई ऐसे राज्य थे जहां पर वैक्सीन की शॉर्टेज के चलते 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन निर्धारित समय से नहीं हो सका। इसमें दिल्ली, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, राजस्थान, केरल, पंजाब और झारखंड शामिल थे।

यह भी पढ़ें… कलेक्टर का आदेश, जिले में 10 मई तक बढ़ा जनता कर्फ्यू, अस्थाई नाकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती 

शुक्रवार को केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा था कि 18-44 आयु वर्ग के लोग वैक्सीन के लिए लाइन न लगाएं क्योंकि दिल्ली में वैक्सीन की कमी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जैसे ही दिल्ली में वैक्सीन अजाएँगी, आपको बता दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक दोनों ही वैक्सीन उत्पादक कंपनी दिल्ली को आने वाले 2 महीनों में करीब 67 लाख डोज़ देंगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews