जबलपुर में जिस व्यक्ति को सीएम शिवराज ने दिलाई थी भाजपा की सदस्य्ता, वो निकला ईनामी बदमाश

जबलपुर में जिस व्यक्ति को सीएम शिवराज ने दिलाई थी भाजपा की सदस्य्ता, वो निकला ईनामी बदमाश

जबलपुर,संदीप कुमार। साल 2016 में जिस व्यक्ति को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से भाजपा की सदस्यता दिलवाई थी, अब वह जबलपुर पुलिस के रिकॉर्ड में 10 हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। हालांकि भाजपा अपराधी कदीर खान के भाजपा सदस्य होने से साफ इंकार कर रही है। वही कांग्रेस पार्षद ताहिर अली का कहना है कि उन्होंने 2016 में कदीर खान के भाजपा में शामिल होना का विरोध भी किया था कि आखिर कैसे एक अपराधी राजनैतिक दल में शामिल हो सकता है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुशासन लाने के लिए अपराधियो को लटका दूंगा-टांग दूंगा जैसे भाषण मंच से दे रहे है पर अब उन्ही की पार्टी में अपराधी और गैर कानूनी काम करने वाले जुड़ते जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मंच साझा करने वाले आरोपी कदीर खान पर थाना अधारताल में कई संगीन अपराध के तहत मामले दर्ज किए गए है। साथ ही एसपी ने अपराधी कदीर खान पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के साथ मंच साझा करने वाले कदीर खान उर्फ कज्जू के खिलाफ 48 संगीन अपराध दर्ज है, आरोपी कदीर खान को सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई गई थी।

ये भी पढ़े- इनके कानों में आज भी गूंजता है शोले का फेमस डायलॉग, डकैत ने किया था ये सुलूक

जबलपुर शहर के कई थानों में कदीर खान के खिलाफ अपराध दर्ज

जानकारी के मुताबिक भू माफिया बदमाश गज्जू और कदीर खान के खिलाफ़ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ कॉलोनाइजर एक्ट एवं धोखाधड़ी के कई मामले शहर के अधारताल, गोहलपुर, हनुमानताल सहित कई अन्य थानों में दर्ज है। बताया जा रहा है कि कदीर खान आदतन अपराधी है, बावजूद इसके यह सब जानने के बाद भी भाजपा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी पर उसे सदस्यता दिलवाई गई।

ये भी पढ़े- नर्मदा नदी के लम्हेटा और सरस्वती घाट पर पुल निर्माण मामला, हाईकोर्ट का दखल से इंकार

पार्षद ताहिर अली ने किया था विरोध

10 हजार के इनामी बदमाश को जब गोहलपुर में 2016 में सीएम की मौजदूगी में भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई थी। उस समय स्थानीय पार्षद और कांग्रेस नेता ताहिर अली ने इसका विरोध किया था,ताहिर अली ने आरोपी कदीर खान के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए थे कि आखिर एक अपराधी कैसे राजनैतिक दल में शामिल हो सकता है।

भाजपा ने किया कदीर खान से किनारा

2016 में जब गोहलपुर में कार्यक्रम हुआ था उस दौरान पानी की टंकी का उद्घाटन करने के लिए सीएम जबलपुर गोहलपुर आए थे। जहां पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के साथ सीएम ने आरोपी कदीर खान को भाजपा की सदस्यता दिलवाई थी। अब जबकि 10 हजार के इनामी बदमाश की सीएम और अन्य भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरे सामने आई है तो भाजपा ने इस मामले से किनारा करना शुरू कर दिया है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि कदीर खान कभी भी भाजपा में नही रहा है और जो तस्वीर सामने आई है वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews