महासंग्राम के बीच कैलाश का दावा-BJP के संपर्क में कई युवा कांग्रेस MLA

महासंग्राम के बीच कैलाश का दावा-BJP के संपर्क में कई युवा कांग्रेस MLA

इंदौर।
मिडनाइट होटल घटनाक्रम के बाद सियासी पारा जमकर उबाल पर है। विधायकों को लेकर एमपी में जबरदस्त उठापटक चल रही है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।बयानबाजी भी अपने चरम पर है। कोई फ्लोर टेस्ट का दावा कर रहा है तो कोई विधायकों के संपर्क मे होने का । इसी बीच अबतक पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।कैलाश का कहना है कि कांग्रेस के कई युवा विधायक भाजपा के संपर्क में है।

मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश ने कहा कि भाजपा का इस मामले से नहीं है कोई लेना देना। कांग्रेस की अपनी अंदरूनी लड़ाई का परिणाम है विधायकों का जाना।। कांग्रेस सरकार पर वादे नही निभाने का आरोप लगाते हुए कहा, विधायकों को मालूम है कांग्रेस सरकार में सुरक्षित नहीं है उनका भविष्य।। अब कांग्रेस के विधायकों का फ्रस्ट्रेशन और सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर हो रहा है। सरकार गिरने के सवाल पर कहा देखिए आगे आगे होता है क्या । सरकार बनाने पर कहा कि भाजपा को यदि यही करना होता तो सरकार बनने के समय कर लेते, कांग्रेसी विधायक भाजपा में आने के लिए थे तैयार, लेकिन हम इस चीज पर विश्वास नहीं रखते।

बता दे कि यह पहला मौका नही है इसके पहले भी कई बार कैलाश इस तरह के दावे कर चुके है। वही कांग्रेस को सरकार गिराने की धमकी भी दे चुके है। विधायकों के खरीद-फरोख्त के बीच इस दावे ने नई बहस को जन्म दे दिया है। फिलहाल महासंगाम पर प्रदेशभर में बयानबाजी जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews