कैलाश विजयवर्गीय ने दी कमलनाथ को चेतावनी

कैलाश विजयवर्गीय ने दी कमलनाथ को चेतावनी

उज्जैन।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। दरअसल दो दिन पहले कमलनाथ ने आरएसएस की उस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए थे जिसमें आरएसएस आने वाली जनगणना में आदिवासियों को हिंदुओं के रूप में दर्ज कराने के लिए अभियान चलाने की बात कर रहा है। कमलनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान को आदिवासी अस्मिता पर हमला बोलने वाला बयान बताते हुए ऐसा करने पर आरएसएस के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

सोमवार को उज्जैन पहुंचे विजयवर्गीय ने कमलनाथ के इस बयान को बेहद जहरीला बताया कि ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।कैलाश ने कहा कि अधिकारियों पर कमलनाथ कार्रवाई करके तो देखें, मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बयान समाज को बांटने वाला बयान है। पहले कांग्रेस ने हिंदू मुसलमान को अलग किया और अब आदिवासियों को हिन्दुओ से बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की यह कोशिश सिर्फ वोट की राजनीति है। इतिहास बताता है कि आदिवासी हमेशा हिंदू समाज के ही रहे हैं। उन्होंने केवट और निषादराज के राम से जुड़े रहने का उदाहरण दिया। कैलाश ने कहा कि सबकुछ चर्च के इशारे पर आदिवासी समाज को हिंदू समाज से अलग करने का प्रयास है। कांग्रेस का ही खेल कांग्रेस को ही महंगा पड़ेगा। जनगणना करना केन्द्र सरकार का काम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews