
देवास, अमिताभ शुक्ला
देवास में लाल गेट के पास दोमंजिला इमारत के गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक मलबे से 8 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है वहीं 3 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की ख़बर हैं जिनमें करीब एक साल का बालक आहिल,
एक युवती सिमरन और करीब 15 वर्ष का रेहान शामिल है। भोपाल से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि मंगलवर शाम स्टेशन रोड़ पर एक भवन भरभरा के गिर गया था। इस दो मंज़िला इमारत के गिरने से कई लोग घायल हो गए थे। ये सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है और ये इमारत ज़ाकिर शेख आरामशीन वालों की है, इस मकान में चार भाईयो का परिवार रहता था।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

