पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कोविड मरीजो से की मुलाकात

पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कोविड मरीजो से की मुलाकात

इंदौर/ आकाश धौलपुरे। प्रदेश में कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित इंदौर में आज मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। यहां उन्होंने अरविंदो हास्पिटल हास्पिटल में भर्ती कोविड के मरीज़ों से मुलाक़ात की और उनके हालचाल जाने। रेड जोन में शामिल अरविंदो अस्पताल के कोविड वार्ड में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनका अमला और अरविंदो अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी डॉक्टर्स की टीम भी साथ थी। 11 बजे के पहले किये गए निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा अस्पताल में आने के पहले डॉक्टर किट में नजर आए और इसके बाद पीपीई किट पहनकर वो अलग – अलग कोविड वार्डो का निरीक्षण करने पहुंचे।

कोविड-19 सेंटर के निरीक्षण के साथ ही मंत्री मिश्रा ने अस्पताल में भर्ती कोविड पेशेंट से वन टू वन चर्चा भी की। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री को निरीक्षण के दौरान ये तो पता चल गया कि वाकई इंदौर में डॉक्टर्स की टीम कठिन दौर में कितनी चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। निरीक्षण के बाद सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित विषयों पर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। जिसके बाद माना जा रहा है कि वो इंदौर जिले के लिये किसी बड़ी राहत की घोषणा कर सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews