MP Budget Session 2024 : मोहन सरकार आज पेश करेगी अंतरिम बजट, जानिए खास बातें

Budget

MP Budget Session 2024 : आज मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। प्रदेश सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए आज अंतरिम बजट (लेखानुदान) पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक बजट लगभग एक लाख करोड़ का होगा जिसमें इनफ्रास्ट्र्क्चर, उद्योग और महिलाओं पर फोकस रहेगा।

क्या रहेगा खास!

दो दिन की छुट्टी के बाद आज फिर सदन की कार्यवाही शुरु होगी और मोहन सरकार आज अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अंतरिम बजट पेश करेंगे। इस दौरान सरकार चार महीने के खर्च और कमाई का ब्यौरा रखेगी। बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 6300 का प्रावधान हो सकता है। नदी जोड़ो परियोजना के लिए टोकन मनी भी जारी की जा सकती है। केन बेतवा नदी परियोजना के लिए बजट में प्रावधान होगा। पीएम आवास की तर्ज पर आवास स्वीकृत किए जाएंगे और पीएम आवास के लक्ष्य में वृद्धि होगी। पीएम जनमन योजना के लिए नई मद खोली जाएगी। वहीं बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति को भी सौगात मिल सकती है। इसी के साथ एक्सप्रेस-वे के निर्माण को गति देने, सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए संशोधित नीति के अनुरूप अनुदान देने के लिए राशि का प्रावधान किया जा सकता है। वहीं कर्मचारियों को भी सरकार से कोई सौगात मिल सकती है।

जुलाई में पेश होगा पूर्ण बजट

अंतरिम बजट में आज अप्रैल से लेकर जुलाई 2024 तक के लिए विभागों कों विभिन्न योजनाओं में व्यय करने के लिए राशि आवंटित की जाएगी। जगदीश देवड़ा अपने बजटीय भाषष में प्रदेश के वित्तीय स्थिति का ब्यौरा रखेंगे। इसी के साथ अब तक सरकार द्वारा हासिल की गई सफलताओ के बारे में और सरकार की प्राथमिकताओं के बारे बताएंगे। विभागों और योजनाओं के लिए लेखानुदान में अंशदान रखा जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार का मुख्य बजट लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई 2024 में पेश किया जाएगा। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरु होगी और विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है जिससे सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews