MP News: पीएम आवास योजना की राशि में घोटाला, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, रखी ये मांग

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) की राशि में करोड़ों का घोटाला होने की खबर सामने आई है। जिसके संदर्भ में पूर्व मंत्री दीपक जोशी पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने केन्द्रीय एजेंसी के द्वारा जांच की मांग भी की है। बता दें की इस योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की सुविधा केंद्र सरकार द्वारा करवाई जाती है।

करोड़ों का हुआ स्कैम

दीपक जोशी के मुताबिक बागली विधानसभा में हर तबके को मकान उपलब्ध करवाने वाली पीएम आवास योजना में हितग्राहियों को दी जाने वाली राशियों में करोड़ों रुपये का स्कैम हुआ है। जिसका प्रभाव हजारों लोगों पर पड़ा है। हितग्राहियों को मिलने वाली राशि को इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से हड़प लिया गया है। उन्होनें पत्र में लिखा कि, “अब चूंकि मेरे पूज्य पिताजी और मेरी यह कर्म भूमि रही है, मैंने इस अनियमितता को उचित पटल पर रखा पर सामूहिक लूट इतनी बड़ी है कि कुछ लोगों ने पूरे तंत्र को अपने हिस्से में कर लिया है।

रखी ये मांग

केन्द्रीय एजेंसी द्वारा जांच करवाने की मांग करते हुए हुए पूर्व मंत्री ने लिखा कि, “आपसे निवेदन है कि सम्पूर्ण बागली विधानसभा के सभी निकायों में पीएम आवास की राशि में हुए घोटाले में केन्द्रीय एजेंसी से जांच के लिए आदेश जारी करने की कृपा करें।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews