MP Weather : 22 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, कोहरे के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today : नए साल से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। क्रिसमस से पहले प्रदेश में बादल छा सकते है और कोहरा भी देखने को मिल सकता है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जब हवाएं पूरी तरह उत्तर-पूर्वी हो जाएगी, उसके बाद ही इंदौर सहित प्रदेश भर में तेज ठंड का असर दिखाई देगा। इधर, जैसे ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर तेज बर्फबारी होगी, वैसे ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय समीकरणों से अगले 24 घंटों में मौसम के बदलने के संकेत है। 22-23 दिसंबर को मौसम में आंशिक बदलाव के साथ-साथ कहीं-कहीं बादल छाने के आसार है। वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है, उसके बाद 23 दिसंबर से रात के तापमान गिरावट हो सकती है।जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में बारिश की संभावना है, ओले भी गिर सकते है।

चक्रवात का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान एवं उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है, जिसका विशेष प्रभाव नहीं हो रहा है।वही उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक कमजोर प्रति चक्रवात बनने से हवाओं का रूख बार बार बदल रहा है। इससे कुछ नमी मिल रही है जिससे ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कोहरा दिखाई देने लगा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज 21 दिसंबर को ग्वालियर में दिन व रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना है। कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छा सकता है।वही पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से 3 दिन बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।अशोकनगर में दिसंबर महीने के आखिरी दिनों तक तेजी से ठंड पड़ने लगेगी और पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है।  इसके बाद जनवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews