RED ZONE जिले में फिर धमाका, एक साथ 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव

RED ZONE जिले में फिर धमाका, एक साथ 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंदौर।

मध्यप्रदेश (lock down 4.0) का रेड जोन(red zone) जिला बना इंदौर(indore) अब कोरोना (corona)का घर का बनता जा रहा है। यहां जैसे जैसे लॉक डाउन आगे बढ रहा है वैसे वैसे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में फिर 76 नए कोरोना मरीज मिले है। इसके पहले गुरुवार सुबह 59 और बुधवार रात को 78 मरीज मिले थे।यहा कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2850 और अब तक 109 की मौत हो चुकी है। वही प्रदेश में आंकडा 6 हजार के करीब पहुंच गया है और 250 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।लॉकडाउन 4.0 के बाद माना जा रहा था कि नए केस अब सामने नहीं आएंगे, लेकिन दो महीने बाद भी केस मिल रहे हैं। ऐसे में इंदौर को लेकर सरकार(mp sarkar) की चिंता बढ़ गई है वही प्रशासन भी सकते में है।ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार और प्रशासन फिर से सख्ती कर सकती है।

हैरानी की बात तो ये है कि शहर में हालात इतने बदतर होने के बावजूद लॉकडाउन 4.0 में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार रात को कई रियायतें देने का ऐलान किया है। जिसमें चश्मे की दुकान, औद्योगिक यूनिट, ट्रांसपोर्ट नगर/लोहा मंडी और सीए/सीएस अपने काम को गति दे पाएंगे। इघर शहर में भले ही कोरोना फ्री होने पर करीब 40 इलाकों से कंटेनमेंट हटा लिया गया है, लेकिन शहर में कई नए क्षेत्र हॉटस्पॉट क्षेत्र बनकर सामने आए हैं। बीते 10 दिनों में करीब 62 नए क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिले हैं।

बुधवार को 644 सैंपल जांचे गए थे जिनमें से 581 की रिपोर्ट निगेटिव और 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।।यानी 24 घंटे में ही संक्रमण दर में एक फीसद बढ़कर 9.1 पर पहुंच गई। कोरोना का संक्रमण शहर में बीते पांच दिनों से एक ही जैसी रफ्तार से ही आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को 942 सैंपलों की जंच हुई जिनमें से 78 नए मरीज मिले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews