सड़क किनारे Non Veg बेचने पर रोक, बेचने वालों के साथ खाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

सड़क किनारे Non Veg बेचने पर रोक, बेचने वालों के साथ खाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

वडोदरा, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujrat) में राजकोट के बाद अब वडोदरा प्रशासन ने भी खुले में नॉन वेज (Non veg food) खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। वडोदरा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने निर्देश दिए गए हैं कि मांसाहारी भोजन खुले स्टॉल पर न बिके। कहा गया है कि बेचने वालों के साथ खुले में नॉन वेज खाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Betul : जब वैक्सीनेशन की बात सुनकर नाचने लगी झनकी बाई, देखिये वीडियो

फिलहाल जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं उन्हें कहा गया है कि वो वह मांसाहारी खाने को पूरी तरह से कवर करके रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, खुले में नॉनवेज बेचने वालों के साथ ही यहां इसे खाने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। खुले में मांसाहार की ब्रिकी पर प्रतिबंध को लेकर गुजरात के कानून मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी कहा है कि इस तरह स्ट्रीट फूड बनाने से राहगीरों को परेशानी होती है। इससे होने वाला धुआं और मसालों का प्रयोग लोगों की आंखों में जलन का कारण बनता है। उन्होने कहा कि फुटपाथ राहगीरों के लिए होता है और उसपर इस तरह का अतिक्रमण किसी तरह उचित नहीं। बता दें कि इससे पहले राजकोट के मेयर ने निर्देश दिए थे कि मांसाहारी भोजन बेचने वाले स्टॉल को हॉकिंग जोन तक सीमित रखा जाए। उन्होने कहा था कि मुख्य सड़कों पर इस तरह के ठेले, स्टॉल आदि न लगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews