सिंगरौली में रिलायंस का ऐश डैम टूटा, बहने से 1 महिला की मौत, 4 अब भी लापता

सिंगरौली में रिलायंस का ऐश डैम टूटा, बहने से 1 महिला की मौत, 4 अब भी लापता

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली में रिलायंस का ऐश डैम टूटने से भारी तबाही हुई है, इस हादसे के बहने से 1 महिला की मौत हो गई 4 लोग अब भी लापता हैै। वहीं राख के मलबे में दबने के कारण 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कलेक्टर केवीएस चौधरी का कहना है कि लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशे जारी है। साथ ही उन्होने कहा कि अभी न तो बारिश हुई है न ही कोई और प्राकृतिक आपदा है, ऐसे में ये घटना रिलायंस कंपनी की गंभीर लापरवाही है।

बता दें कि सिंगरौली जिले में कुछ ही महीनों में ऐश डैम टूटने की ये तीसरी घटना है। इससे पहले एस्सार औरएनटीपीसी के डैम टूटे थे और कुछ ही महीनों के भीतर ये तीसरी बार है जब रिलायंस का ऐश डैम टूटा है।

रिलायंस पॉवर प्लांट का ऐश डैम फूटने से एक बार फिर सिंगरौली जिलेवासियो को जनधन की हानि उठानी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक राखड़ का डैम फूटने से कई घर तबाह हुए हैं और कई मवेशियों के बहने की खबर भी है। इसी के साथ सैकड़ों एकड़ में राख का मलबा फैल गया है। फिहला जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews