Shivraj Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मी तेज, आज दिल्ली जाएंगे शिवराज

Shivraj Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मी तेज, आज दिल्ली जाएंगे शिवराज

भोपाल।शरद व्यास।

मध्यप्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) की सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार sunday की शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) दिल्ली (delhi) जा रहे हैं जहां वे आलाकमान से मुलाकात कर मंत्रिमंडल की सूची पर अंतिम मोहर लगवा आएंगे। शिवराज के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (vishnu dutt sharma) भी जा रहे हैं हालांकि प्रारंभिक तौर पर मध्यप्रदेश में संगठन और शिवराज ने मिलकर 27 नामों की सूची तैयार की है जिनमें से 9 सिंधिया समर्थक माने जाने वाले पूर्व विधायक भी शामिल हैं जिन्हें मंत्री बनाया जाना है ।

इनमें इमरती देवी, बिसाहूलाल सिंह, रणवीर सिंह जाटव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, एन्दल सिंह कंसाना और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव शामिल है ।इसके अलावा बीजेपी के भी कुल 19 विधायकों की सूची तैयार की गई है जिन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान दिया जाना प्रस्तावित है। इस पूरी सूची में कमोवेश काफी पुराने मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। लेकिन इस बात की व्यापक संभावना है कि आलाकमान कुछ नए चेहरों को मौका दें।

ऑपरेशन लोटस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अरविंद सिंह भदोरिया, संजय पाठक और महेंद्र यादव का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ-साथ भूपेंद्र सिंह को भी एक बार फिर मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है और उनके साथ गोपाल भार्गव भी स्थान पा सकते हैं।नये चेहरो मे यशापाल सिसोदिया और चेतन कश्यप सहित रामेश्वर शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि अंतिम रूप से सूची पर मोहर आलाकमान से विचार-विमर्श के बाद ही लगेगी और उसके बाद इस बात की भी व्यापक संभावना है कि मंगलवार को मंत्रिमंडल की शपथ हो जाए।

दरअसल, प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाए जाने के बाद तीन महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं का इन्तजार अभी ख़त्म नहीं हो पाया है| शिवराज पांच मंत्रियों को शपथ दिला चुके हैं, लेकिन अब अपनी टीम में शिवराज बड़ा विस्तार करने वाले हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द कर लिया जाएगा। इसके लिए हमारी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होनी है। तब से ही दावेदारों की नजर शिवराज के दिल्ली दौरे पर टिकी है| प्रदेश के नेताओं से कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन हो चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ मिलकर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित भाजपा विधायकों और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के नाम तय कर लिए हैं। अब दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही विस्तार पर मुहर लग जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews