इंदौर में पुलिस पर फिर पथराव, लाठीचार्ज कर लोगों को हटाया, वीडियो वायरल

इंदौर में पुलिस पर फिर पथराव, लाठीचार्ज कर लोगों को हटाया, वीडियो वायरल

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर में 1 अप्रैल के बाद आज एक बार फिर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। दरअसल, टाटपट्टी मामले की आग अभी पूरी तरह से बुझी भी नही थी कुछ लोगो ने लॉक डाउन के बीच पुलिस की ही खिलाफत कर प्रशासन को मुंह चिढ़ाया है। घटना आज दोपहर की जब इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के प्रकाश के बगीचे के वर्ग विशेष के लोग एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आए। कोरोना संकट के बीच लॉक डाउन के तमाम नियमो को धता बताते हुए लोगो ने न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि पत्थरबाजी भी की जानकारी भी सामने आई है। जिसके बाद घटना के वीडियो, एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रेड जोन में शामिल इंदौर के कंटेन्मेंट क्षेत्र में सड़को पर उतरे लोगो ने लॉक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई। विरोध कर रही भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें इंदोर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के कंटेन्मेंट क्षेत्र लोग घरों से बाहर निकलकर आज दोपहर सड़को पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वर्ग विशेष से जुड़े लोगों ने जहां सड़क पर पहले भीड़ एकत्रित की वही दूसरी और नारेबाजी शुरू कर दी गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगो को उनके घरों तक खदेड़ दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ। अब पुलिस लॉक डाउन तोड़कर बाहर निकलने वालो पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान में बीते शुक्रवार को यूसुफ कबाड़ी नामक युवक ने 50 से ज्यादा लोगो को इकट्ठा कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने यूसफ़ कबाड़ी के खिलाफ लॉक डाउन तोड़ने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज कबाड़ी की गिरफ्तारी की विरोध करने लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए लेकिन विरोध की बयार में शामिल लोगों को पलभर के लिये इतना भी होंश नही था कि वो कभी भी कोरोना की चपेट में आ सकते है।

इंदौर में एक तरफ तो पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना महामारी से लोगो को बचाने में जुटी हुई है वही दूसरी ओर वर्ग विशेष के कुछ लोगों द्वारा तमाम नियमो को धता बताकर न सिर्फ नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है बल्कि लोग पुलिस की ही खिलाफत में जुट गए है। रावजी बाजार सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि लॉक डाउन तोड़ने वाले एक युवक पर पुलिस ने 188 के तहत की थी और उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था जिसके बाद विरोध करने के लोग सड़कों पर उतर गए। अब पुलिस ऐसे जाहिलो पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है जो लॉक डाउन तोड़कर सड़क पर उतरे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews