VIDEO VIRAL: विधायक की दरियादिली, बुजुर्ग को पहनाई अपनी जैकेट

VIDEO VIRAL:  विधायक की दरियादिली, बुजुर्ग को पहनाई अपनी जैकेट

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) इंदौर (Indore) से राऊ विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) एक बार फिर से अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में है। जीतू पटवारी अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दरअसल बुधवार सुबह जीतू पटवारी ने मानवता की एक मिसाल पेश की है। दरअसल सैर के दौरान प्याज के ठेला लगाने वाले बुजुर्ग को ठंड से कपकपाते देख कांग्रेस विधायक(congress MLA)  ने अपनी जैकेट उतार बुजुर्ग को पहना दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोग कांग्रेस विधायक पटवारी के मानवता की मिसाल दे रहे हैं। बता दे कि वार्ड संख्या 75 में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी सुबह सैर करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग को बिना स्वेटर के ठेले पर प्याज बेचते देखा। बुजुर्ग ठंड की वजह से कपकपाते नजर आ रहे थे। दरअसल मध्यप्रदेश में इन दिनों हो रही बारिश और न्यूनतम तापमान की कमी से शीत लहर चल रही है।

Read More : MP Electricity : उपभोक्ताओं की जेब पर नए साल में बढ़ेगा खर्च, फिर बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

वही पटवारी बुजुर्ग के पास पहुंचे और उन्होंने बुजुर्ग से स्वेटर के विषय में पूछा जिस पर बुजुर्ग ने रुपए नहीं होने की बात कही। इस पर कांग्रेस विधायक ने अपने जैकेट निकाल कर बुजुर्ग को पहना दिया। वहीं वार्ड के कुछ लोगों ने यह नजारा देखा और इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

दोपहर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया। जिसने भी यह वीडियो देखें, उसने पटवारी के काम की प्रशंसा की है। बता दे कि जीतू पटवारी के द्वारा किया हुआ यह कार्य पहला नहीं है। इससे पहले भी पटवारी कई बार अन्याय के विरुद्ध आवाज उठा चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधायक को जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा गया है। हालांकि इसे लेकर कई बार वो विवादों में भी आए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews