भारत में Monkeypox की दस्तक! 5 साल की बच्ची में दिखे इस वायरस के लक्षण, जांच के लिए भेजे गए सैम्पल

भारत में Monkeypox की दस्तक! 5 साल की बच्ची में दिखे इस वायरस के लक्षण, जांच के लिए भेजे गए सैम्पल

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर में Monkeypox का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके खतरे को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में दिशा-निर्देश भी जारी किये। अब तक भारत में कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं था और दूसरी तरफ देश में इस वायरस ने भी दस्तक दे दिया है। उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद में रहने वाली 5 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे है, बच्ची के सैम्पल टेस्ट के लिए  स्वास्थ विभाग को भेज दिए गए है।

यह भी पढ़े… आमजन को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने MP के सभी शहरों का हाल

हालांकि अब तक उसमें गंभीर लक्षण नहीं दिखे है, जिसके लिए परीक्षण को एहतियाती उपाय बताया जा रहा है। Monkeypox को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार भी अलर्ट है। सीएमओ गाज़ियाबाद का कहना है की, ” 5 साल की बच्ची के बॉडी में खुजली और रैशेज की शिकायत भी बताई गई है और बच्ची के सैम्पल इक्कठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं। उसमें और कोई स्वास्थ समस्या नहीं है। साथ ही बच्ची और उसके परिजनों ने हाल ही में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews