Hindi News

जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल सरकार पर किया तीखा हमला, कहा – ‘घुसपैठियों के सहारे राजनीति करने वालों के लिए देश में कोई स्थान नहीं’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार पर तीखे हमले किए हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि हिमाचल को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार खाओ-पियो-मौज करने वाली सरकार है।
जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल सरकार पर किया तीखा हमला, कहा – ‘घुसपैठियों के सहारे राजनीति करने वालों के लिए देश में कोई स्थान नहीं’

आज शिमला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी रैली में हिमाचल सरकार को आड़े हाथों लिया। दरअसल जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज एक ही मंत्र है और वह डबल इंजन सरकार का है। यहां बैठे लोग सत्ता का भोग लेने वाले, खाओ-पियो-मौज करो वाले हैं। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में ग्रैंड वेलकम किया गया। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल पहुंचे थे। इसे देखते हुए भाजपा ने इसे अभिनंदन समारोह का नाम दिया था।

दरअसल भाजपा के अभिनंदन समारोह में जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला के पीटर हॉफ में ओपन जीप में सवार होकर अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के समर्थकों ने जेपी नड्डा पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया।

बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया: जेपी नड्डा

दरअसल अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। जेपी नड्डा ने कहा कि ‘केंद्र ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को 3789 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन इस राशि का दुरुपयोग किया गया और इसमें बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया। आज हिमाचल की ट्रेजरी बार-बार बंद हो रही है। पूरी सरकार एडहॉक व्यवस्था पर चल रही है। आज मुख्यमंत्री के बीच कोई तालमेल नहीं है।’ वहीं जेपी नड्डा ने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बिहार का जनादेश यह स्पष्ट कर रहा है कि जो लोग घुसपैठियों के सहारे राजनीति करते हैं, उनके लिए देश में कोई स्थान नहीं है। चाहे कितनी भी यात्राएं क्यों न निकल जाएं, जनता कभी भी घुसपैठ और उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।’

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है: जेपी नड्डा

वहीं शिमला में जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। यहां बैठे लोग केवल सत्ता का भोग, खाओ-पियो-मौज करो वाले लोग हैं। इन लोगों का मेल हमारे साथ कभी नहीं हो पाएगा। कांग्रेस भविष्य की नहीं है, केवल सत्ता सुख की राजनीति करती है। कभी भी भाजपा और कांग्रेस की सोच का मेल नहीं हो सकता। वहीं जगत प्रकाश नड्डा ने इस दौरान बंगाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। दरअसल उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम सहित कई राज्यों में अपनी सरकार बना लेगी। देशभर में भाजपा के 14 करोड़ सदस्य हैं, 10 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य हैं और 6 लाख से अधिक बूथों पर संगठनात्मक समितियां गठित हो चुकी हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल सरकार पर तीखे हमले किए

दरअसल इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता जहां आपदा से जूझ रही है, उसी समय हिमाचल की सरकार आपदा में जश्न मना रही है और जश्न मनाने के स्थान के रूप में भी मंडी को चुना गया है, जहां सबसे ज्यादा बर्बादी हुई है। एक तरफ जहां आपदा के चलते पंचायत चुनाव को स्थगित करना पड़ा था, वहीं कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो राज्य पर लगभग 70 हजार करोड़ का ऋण था और आज यह ऋण बढ़कर 1 लाख 10 हजार करोड़ हो गया है। हिमाचल में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार हो गई हैं और विकास पर भी विराम लग चुका है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews