कोरोना अपडेट- होशंगाबाद जिले में 306 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

corona

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अच्छी खबर है कि कोरोना से जंग जीत कर पिछले 5 दिनों में 306 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ हो गए। साथ ही सेम्पलिंग की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 27 सितंबर को 54, 28 सितंबर को 64, 29 सितंबर को 71,30 सितंबर को 57, 1 अक्टूबर को 33, 02 अक्टूबर को 27 इस तरह कुल 306 मरीजों को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया हैं l
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार एवं सुविधाओं के लिए जिले में स्थापित सभी कोविड केयर सेंटर पर माकूल प्रबंध किए गए हैं। बेहतर उपचार सेवाओं के साथ गुणवत्तायुक्त भोजन, आरओ पेयजल के साथ ही मरीजों के मनोरंजन के लिए चैस, लूडो, कैरम, रोचक किताबें इत्यादि मनोरंजन की सामग्रियों की व्यवस्था कोविड केयर सेंटर पर की गई है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा एवं हल्दी दूध का मरीजों को नियमित सेवन कराया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं।
जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।संक्रमण से सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता बरते, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे ,अपने हाथों को नियमित अंतराल में सेनेटाईजर व साबुन से धोए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews