4 पेटी देसी शराब जब्त, कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

4 पेटी देसी शराब जब्त, कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। आबकारी विभाग की कार्रवाई में चार पेटी देशी शराब जब्त
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, कलेक्टर धनंजय सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण , निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आबकारी वृत्त होशंगाबाद (ए) की टीम के द्वारा ईदगाह क्षेत्र में सघन तलाशी की गई। जिसमें लगभग ढ़ाई पेटी देसी शराब लावारिस अवस्था में बरामद की गई जो की अज्ञात आरोपियों ने झाडयि़ों में छुपाकर रखी थी।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ-साथ समीपवर्ती ग्राम खेड़ला में भी मुखबिर की सूचना पर अज्ञात अवस्था में लगभग डेढ़ पेटी देशी शराब जब्त की गई। इस प्रकार कुल चार पेटी अर्थात 200 पांव देसी मदिरा प्लेन शराब जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 /1 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जब्त शराब की कीमत लगभग 14 हजार आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा एवं आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews