दो बेकरी कारखानों पर पहुँची प्रशासन की टीम, गंदगी देख भड़के एसडीएम

दो बेकरी कारखानों पर पहुँची प्रशासन की टीम, गंदगी देख भड़के एसडीएम

राहुल अग्रवाल, इटारसी। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग और नगर पालिका की टीम ने आज शाम अचानक शहर की दो बेकरी के कारखानों पर छापामार कार्रवाई कर सेंपल एकत्र किये। टीम को हिंगलाज बेकरी मालवीयगंज और जेएसआर काम्पलेक्स के सामने मालवीयगंज रोड पर स्थित एसआर इंटरप्राइजेस पर भारी मात्रा में गंदगी मिली है। दोनों ही संस्थान के संचालकों को नोटिस दिये गये हैं।

एसडीएम एमएस रघुवंशी ने बताया कि दोनों ही बेकरी में गंदगी के बीच काम किया जा रहा था। यहां गंदगी मिलने पर नोटिस की कार्रवाई की गयी है। बेकरी से केक, पेस्ट्री, क्रीमरोल और अन्य खाद्य पदार्थ के सेंपल एकत्र किये गये हैं। इनको भोपाल लैब जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज की कार्रवाई में अतिरिक्त तहसीलदार पूनम साहू, खाद्य एवं औषधि अधिकारी ज्योति बंसल, नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटिल, आरआई राजकुमार पटेल, नगर पालिका में एआरआई विकास बाघमारे सहित तीनों विभाग की टीम शामिल है।

मप्र शासन के मिलावटी से मुक्ति अभियान के तहत संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। गुरुवार को शाम करीब 4 बजे मालवीयगंज स्थित भगवती भवन के पीछे हिंगलाज बेकरी के कारखाने पर अचानक एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल, प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू, नायब तहसीलदार विनयप्रकाश ठाकुर, कनिष्ठ खाद्य अधिकारी पुष्पराज पाटिल पहुंचे। बेकरी के अनेक खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की गई। कारखाने में दो घरेलू गैस सिलेंडर मिले जिन्हें पंचनामा बनाकर जब्त किया। इसके साथ ही जेएसआर काम्पलेक्स के सामने संचालित एसआर इंटरप्राइजेज पर भी प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची और केक में उपयोग किए जाने वाले पदार्थों के सैंपल लिए। हिंगलाज बेकरी के संचालक कपिल आहूजा एवं एसआर इंटरप्राइजेज के पार्टनर रोहित वर्मा एवं सुयश पतरस से प्रशासनिक टीम ने उनके संस्थानों में मिली गंदगी को लेकर सख्त हिदायत दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews