देवर ने किया भाभी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

देवर ने किया भाभी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

होशंगाबाद/बाबई,राहुल अग्रवाल। पुलिस ने आरी रोड बाबई निवासी एक विवाहित से बलात्कार के आरोपी उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसकी मौसी सास के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाबई थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मलखान पिता रामभरोसा अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरी रोड निवासी 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 4 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे सेमरी हरचंद निवासी उसकी सगी मौसी सास का बेटा मलखान अहिरवार उनके घर आया था। खाना खाने के बाद पीड़िता के पति के सोने के बाद उसने घर के आंगन में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर जब पति जागा तो आरोपी भाग निकला।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई आशीष पवार ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर टीम बनाकर एसआई हरछठ ठाकुर, एएसआई दरबारीलाल विश्वकर्मा को रवाना किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सोहागपुर तरफ भागा है। तत्काल टीम रवाना हुई और वाटिका ढाबा के पास आरोपी मलखान उर्फ रामचरण पिता रामभरोसा अहिरवार 27 वर्ष, निवासी सेमरी हरचंद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में एएसआई गुलाब सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामबक्स कुमरे, आरक्षक विशेषता शर्मा, शानू सातनकर, दीपक, ललित अजय, मनीष सोनी की मुख्य भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews