कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस, थाली बजाकर किया पीएम का विरोध

कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस, थाली बजाकर किया पीएम का विरोध

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। नगर युवक कांग्रेस द्वारा 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के चलते युवा कांग्रेस के युवाओं ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौड़ के नेतृत्व में स्थानीय जयस्तंभ चौक पर थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन किया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष्य पंकज राठौर ने बताया कि कांग्रेसजनों ने देश मे बढ़ रही बेरोजगारी समस्या के लिये मोदी सरकार दोषी है, जबसे यह सरकार सत्ता में आयी है हर मुद्दे पर विफल है,नोटबन्दी,जीएसटी, गलत लॉक डाउन, जैसे निर्णय भी सरकार की आर्थिक विफलता को साबित कर रहे है। आज हालात यह है कि जीडीपी न्यूनतम स्तर -24 हो गयी है। सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है ,उधोग धन्धे बन्द हो रहे । युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार छह साल के कार्यकाल में 15 करोड़ लोग संगठित व असंगठित क्षेत्र में बेरोजगार हो गये, बड़ी संख्या में लोग आत्महत्या हो रही पर यह बेखबर सरकार आंखे बंद किये पड़ी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews