Corona Update: लगातार बढ़ा रहा कोरोना का ग्राफ, आज 29 पॉजिटिव

Corona Update: लगातार बढ़ा रहा कोरोना का ग्राफ, आज 29 पॉजिटिव

इटारसी, राहुल अग्रवाल | दो दिन की राहत के बाद कोरोना (Corona) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है| अब कोरोना बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को संक्रमित कर रहा है| वही रोज संक्रमित हो रहे व्यपारियो को देखकर बहुत से दुकानदार दुकाने ही नही खोल रहे| कल नवागत एसडीएम ने व्यापारियों और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगो की बैठक बुलाई है जिसमे बाजार के समय को लेकर चर्चा हो सकती है |

आज मिले 29 पॉजिटिव
जिले में कोरोना संक्रमित अब रोज बढ़ रहे है| आज संख्या 29 तक पहुँची| जिसमे इटारसी होशंगाबाद सिवनीमालवा शामिल है| जिसमे इटारसी के 26 , होशंगाबाद के 2 , सिवनीमालवा से 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है| गांधीनगर इटारसी में 6, होशंगाबाद न्यास कॉलोनी में 6, दीवान कॉलोनी में 2,दशमेश कॉलोनी में 2, सोनासावरी नाके पे 3 मलवीयगंज में 3 मरीज मिले वही न्यास कॉलोनी इटारसी,12 बंगला ,माहेश्वरी कॉलोनी,पलकमती नगर ,बूढ़ी माता,नाला मोहल्ला,पहली लाइन गरीबी लाइन,सिंघी कॉलोनी, में एक एक पॉजिटिव मरीज मिला है| नगर पालिका द्वारा निरंतर सेनेटाइजर छिड़काव किया जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews