नाले में मिला शव, तो जहर खाने से महिला और जलने से युवक की मौत

दादर नागर एंड हवेली

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। इटारसी तहसील के खेड़ा क्षेत्र में स्टेडियम के पीछे नाले के पुल में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मौत अज्ञात कारण से हुई है। सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके पहले न्यूयार्ड में मुक्तिधाम के पास खुले खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। दोनों मामलों में मौत के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

गांधीनगर की इंगल चाल में जहर खाने वाली 70 वर्षीय करुणा पति दिनेश शुक्ला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका आपने बेटी-दामाद के साथ रहती थी। होशंगाबाद के निजी अस्पताल से महिला की मौत की सूचना आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया गया कि महिला ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया था जबकि परिजनों का बयान है कि गलती से चूहे मार दवा का मंजन कर लिया था।

जलने से युवक की मौत

नाला मोहल्ले में 13 दिन पहले गंभीर रूप से जले संतोष (25) की मौत इलाज के दौरान हो गई है। यह घटना 27 अगस्त की थी। अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews