प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवासों का डिजिटल गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवासों का डिजिटल गृह प्रवेश

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कोविड-19 अवधि के दौरान पूर्ण हुए आवासों का डिजिटल ग्रह प्रवेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से संपन्न हुआ। इसी अनुक्रम में होशंगाबाद जिले में कोविड-19 अवधि के दौरान पूर्ण हुए 1461 आवासों का डिजिटल गृह प्रवेश कराया गया। जिसमें डिजिटल गृह प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में जिले के एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, डिप्टी कलेक्टर भारती मेरावी एवं हितग्राही शामिल हुए। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम को उत्सव का रूप देने के लिए बाहर फीता, रंगोली सजावट आदि विभिन्न परंपराओं के अनुसार गृह प्रवेश कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को दूरदर्शन, वेबकास्टिंग लिंक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जिले के विधायकों एवं अध्यक्ष जिला पंचायत होशंगाबाद द्वारा ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews