एसडीएम से मिला किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

एसडीएम से मिला किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। भारतीय किसान संघ इटारसी(Indian Farmers Union Itarsi) के प्रतिनिधिमंडल(Delegation) नें सोमवार को किसान संबंधी समस्याओं (Farmer problems) का शीघ्र निराकरण (Quick resolution) करने की मांग को लेकर एसडीएम मदन रघुवंशी(SDM Madan Raghuvanshi) को ज्ञापन सौंपा। साथ ही किसान संघ पदाधिकारियों(Farmers Union Officials) नें एसडीएम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत भी किया।

जिला प्रवक्ता रजत दुबे नें बताया कि किसानों की वर्तमान समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी से मिला है। पिछले दिनों आए आंधी तूफान के चलते किसानों की धान की खराब हो गई थी, जिससे किसानों को अत्यधिक नुकसान हुआ था। अभी तक कोई सर्वे कार्य नहीं हुआ है और किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। शीघ्रता से टीम गठित करके सर्वे कार्य कराकर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करें, जिससे किसानों को राहत मिल सके।इसके अलावा किसानों पूर्व में पाहनवर्री बिलखेडी गांव में बाढ़ से किसानों को बहुत नुकसान हुआ था किंतु अभी तक प्रभावित किसानों को कोई राहत राशि प्रदान नहीं की गयी है।

गौरतलब है कि किसान संघ नें इस मुद्दे को पूर्व में भी उठाया था । लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है अत: शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाए। भारतीय किसान संघ नें बिजली संबंधी समस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया तथा अनुविभागीय अधिकारी नें त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया तथा शासन और जिला प्रशासन स्तर की समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया । करीब 1 घंटे चली इस बैठक में भारतीय किसान संघ नें अनेक समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी थी, जिन्हें तत्परता से निदान करनें हेतु भारतीय किसान संघ नें अनुविभागीय अधिकारी इटारसी मदन सिंह रघुवंशी का धन्यवाद प्रेषित किया है । बैठक में तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत ,तहसील उपाध्यक्ष श्याम शरण तिवारी,तहसील मंत्री लीलाधर राजपूत,सुभाष साध,जगदीश कुशवाह,सुरेन्द्र चौरे, डोरीलाल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews