प्रशिक्षु SDO 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार, घर से 7 लाख भी मिले

प्रशिक्षु SDO 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार, घर से 7 लाख भी मिले

होशंगाबाद।
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में लोकायुक्त ने बडी कार्रवाई की है। यहां टीम ने वनविभाग के प्रशिक्षु एसडीओ को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।वही घर से 7 लाख रुपए नकदी भी बरामद किए गए, जिसका हिसाब भी डायरी में मिला है। आरोप है कि एसडीओ ने लकड़ी से भरी ट्रॉली जब्त कर छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महेश कुमार तिवारी के जब्त 2 ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने के लिए सोहागपुर के वन विभाग में पदस्थ प्रशिक्षु एसडीओ विजय मौर्य ने तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त की टीम से की।मंगलवार रात करीब 11 बजे सोहागपुर में वन विभाग की निरीक्षण कुटी में रिश्वत लेने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें ट्रैप किया। साथ ही तलाशी के दौरान 7 लाख रुपए नकदी भी बरामद हुए है, जिसका हिसाब भी डायरी में मिला है।

पकड़े जाने के बाद वो बहुत घबरा गया था, इसके बाद लोकायुक्त पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची और जांच की। इतने सारे पैसे मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने कई और से भी रिश्वत ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये पैसा कहां से आया।एसपी लोकायुक्त के निर्देशन में डीएसपी अवस्थी की 12 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews