
Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में नर्मदा कॉलेज की छात्राओं के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। वायरल वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा को चांटा मारते व गालियां देते दिख दे रही है। इस मामले का वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जो सोमवार को वायरल हुआ है।
शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे है सवाल
बता दें कि वीडियो को देख नर्मदा कॉलेज के अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। कॉलेज में किस तरह का माहौल और कैसी शिक्षा व्यवस्था है। मामले कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के परिजन को बुलाकर दोनों को समझाइश देने की बात कहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार ऐसा एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।
20 सेकंड का यह वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि छात्राओं के बीच कॉलेज में वाणिज्य संकाय के सामने झगड़ा हुआ है। जिसमें छात्रा गंदी-गंदी गालियां देते हुए दूसरी छात्रा को चांटा मार रही। दूसरी छात्रा भी चांटे का जवाब देते दिख रही। 20 सेकंड का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया झगड़ा करने वाली दोनों छात्रा बी कॉम फर्स्ट ईयर की बताई जा रही है। 28 नवंबर फर्स्ट ईयर का सीसी था। जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। हमने दोनों के परिजन को बुलाया। उन्हें समझाइश देते हुए चेतावनी भी दी है। अगली बार कॉलेज अनुशासन को तोड़ा तो कार्रवाई करेंगे।
