#justice4Nikita- लव जिहाद के आरोपी तौफीक खान का जलाया गया पुतला, लगाए गए नारे

#justice4Nikita- लव जिहाद के आरोपी तौफीक खान का जलाया गया पुतला, लगाए गए नारे

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। हरियाणा में हुई निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में आज होशंगाबाद के विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी और तोशिफ खान का पुतला दहन किया गया। आज शस्त्र सेना, समर्थ आर्मी एवं अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा हरियाणा की निकिता तोमर को धर्म परिवर्तन के लिए किडनैप करने के मंसूबे नाकाम होने पर हत्यारे तौफीक खान ने निकिता तोमर को सरेआम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़े – #justice4Nikita- क्यों मारी गई Nikita Tomar को दिनदहाड़े गोली, लव जिहाद का बताया जा रहा मामला

देश और नर्मदापुरम संभाग में निरंतर लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे है, जिसके विरोध में तौफीक खान के पुतले को मीनाक्षी चौक पर हिन्दू बहनों द्वारा चप्पलों से मारकर पुतला जलाया गया एवं हत्यारे को फाँसी देने की माँग की गई। साथ ही तौफीक खान मुर्दाबाद, लव जिहाद बंद करो के नारे लगाए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews