नर्मदापुरम में राजस्व और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर ही गैंगरेप के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

Narmadapuram

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। चार दिन पहले इटारसी में हत्या के आरोपियों के मकान को प्रशासन ने तोड़ा था वहीं आज फिर गैंगरेप के आरोपियों पर 24 घंटे के अंदर ही कार्रवाई करते हुए मकानों को तोड़ा दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि नर्मदापुरम में 22 साल की युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत दर्ज़ होने के 24 घंटे के अंदर ही आज सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए चार में से दो आरोपियों के मकान के अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, एसडीओपी पराग सैनी सहित पुलिस और नगर पालिका का अमला मौजूद।

[dgv_vimeo_video id=”898097703″]

नर्मदापुरम के बीटीआई क्षेत्र में 25-26 दिसंबर की दरमियानी रात को बुधनी की कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती अपने दोस्तों के साथ घर जा रही थी। उसी समय 4 लड़कों के द्वारा युवती को डराया धमकाया गया कि हम तेरे घर बता देंगे कि तुम इस लड़के के साथ हो इसी बात का फायदा उठाकर युवती के साथ चारों लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती ने मंगलवार देर शाम कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898097540″]

[dgv_vimeo_video id=”898098648″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews