इटारसी के मयूर जैसवाल बने गौहद और मेहगांव विधानसभा के प्रभारी-सहप्रभारी

इटारसी के मयूर जैसवाल बने गौहद और मेहगांव विधानसभा के प्रभारी-सहप्रभारी

इटारसी, राहुल अग्रवाल।  आगामी उपचुनाव में इटारसी के युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष मयूर जैसवाल को गौहद विधानसभा का प्रभारी व मेहगांव विधानसभा का सहप्रभारी बनाया गया है। मयूर युवक काँग्रेस के तेज तर्रार नेताओ में गिने जाते है।

मयूर जैसवाल ने पहले भी कई आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने तेज़ तर्रार भाषण शेली के कारण वे प्रदेश नेतृत्व के चहेते रहे हैं। NSUI छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत करने वाले जैसवाल ने अब तक कई बार चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मयूर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के खास माने जाते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews