नर्मदापुरम: खाद्य सुरक्षा विभाग ने यात्री बस से 650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त, न बिल मिला और न खरीदार की जानकारी

नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुराने बस स्टैंड पर यात्री बस से 650 किलो संदिग्ध मावा जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
Narmadapuram

नर्मदापुरम: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। प्रदेशभर में लगातार छापेमारी कर घी, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं और संदिग्ध सामग्री जब्त की जा रही है। ताजा मामाला नर्मदापुरम जिले से सामने आया है। जहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी मात्रा में मावा जब्त किया है।

बता दें कि मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड से एक यात्री बस में ले जाया जा रहा करीब 650 किलो संदिग्ध मावा जब्त किया। जब्त मावे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कटियार बस सर्विस की यात्री बस भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही थी। बस में करीब 650 किलो मावा रखा हुआ था जिसे नर्मदापुरम के अलग-अलग व्यापारियों के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि बस चालक निर्धारित मार्ग और बस स्टैंड के बजाय मावे की खेप उतारने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की जांच की और मावा जब्त कर लिया।

मावे का बिल भी नहीं मिला

बता दें कि मावा जब्त करते वक्त विभाग की टीम ने बस चालक और कंडक्टर से मावा संबंधित बिल मांगें लेकिन उनके पास ऐसे कोई मिल मौजूद नहीं थे। तभी विभाग की टीम ने मावे के खरीददार का नाम पूछा लेकिन इसकी जानकारी भी चालक और कंडक्टर के पास नहीं थी। इसके बाद टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और पूरा मावा जब्त कर लिया है।

मावे की जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

बता दें​ कि यह कार्रवाई अतिरिक्त तहसीलदार डॉ. सुरेखा यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर की टीम ने की है। अधिकारियों के अनुसार, मावे की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वैध दस्तावेज नहीं मिलने और अन्य अनियमितता पाए जाने पर बस चालक और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews