
Narmadapuram News : “जाको राखे साईयां…मार सके ना कोय.”मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में यह कहावत सच साबित हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाल वीडियो पिपरिया रेल्वे स्टेशन का है। जहाँ प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक मौत को मात देकर वापस आया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहा था तभी मालगाड़ी चल पड़ी युवक वही लेट गया और देखते ही देखते मालगाड़ी के 55 डब्बे युवक के ऊपर से निकल गए और उसे एक खरोच तक नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया अब सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
हैरान करने वाला यह वीडियो जिसने भी देखा वह दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया। घटना का वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है जो की आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”955234131″]
