नवागत एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने संभाली नगर की कमान, इन जगाहों का किया निरीक्षण

नवागत एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने संभाली नगर की कमान, इन जगाहों का किया निरीक्षण

होशंगाबाद/इटारसी,राहुल अग्रवाल। देश में कोविड़-19 के बढ़ते मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कोरोना संक्रमण के देश भर में मामले 50 लाख का आकंड़ा पार कर चुके है। वहीं कोरोना के संक्रमण से मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है, यहां भी हर दिन हजारों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे है।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं शुक्रवार को होशंगाबाद जिले के इटारसी में नगर के नवागत अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) मदन सिंह रघुवंशी ने कमान संभालते हुए कोविड केयर सेंटक का निरीक्षण किया। साथ ही आइसोलेट किए गए मरीजों की जानकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी ने ली और उनके हाल चाल और उनके खाने-पीने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम द्वारा कृषि उपज मंडी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मंडी में किसानों को दी जा रही सुविधाओं भोजन-पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मंडी का भ्रमण किया। शाम को मार्केट क्षेत्र में पहुंचकर यातायात व्यवस्था देखी, यह भी जायजा लिया मार्किट की व्यवस्था को कैसे अधिक बेहतर बनाया जाये, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं रघुवंशी द्वारा कल व्यपारियों ओर सामाजिक बंधुओ की बैठक बुलाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews