नर्मदापुरम: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समाज ने करवाया बाजार बंद, पुलिस से की ये मांग

नर्मदापुरम: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समाज ने करवाया बाजार बंद, पुलिस से की ये मांग

Narmadapuram News : बीते मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे शहर में दहशत का मौहाल बन गया था। जिसे लेकर अब पूरे देश में इस हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज और करणी सेवा में रोष देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सैंकड़ों की संख्या में लोग मुरदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं, नर्मदापुरम में सुबह से बाजार में खुली दुकानों को बंद करावा दिया गया है जो कि दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।

पुलिस से की ये मांग

आज सुबह से ही इटारसी के बाजार को पूरी तरह बंद कराया गया है। करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड के आरोपियों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल, जयपुर स्थित सुखदेव सिंह के निवास स्थान पर बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था। इस गोलीबारी में गार्ड सहित एक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे। जिनका इलाज जारी है। वहीं, बदमाश फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”892133506″]

राहुल अग्रवाल, नर्मदापुरम
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews