मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर बच्चे को अपहरण कर ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ा

मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर बच्चे को अपहरण कर ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ा

इटारसी, राहुल अग्रवाल| आज इटारसी आरपीएफ पुलिस (Itarsi RPF) द्वारा नाबालिग बालक का अपहरण कर ले जा रहे युवक को क्राइम ब्रांच मुम्बई पुलिस (Crime Branch Mumbai) की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है| थाना प्रभारी आरपीएफ ने बताया कि क्राइम ब्रांच ठाणे मुम्बई ने फोन द्वारा सूचना दि की एक आरोपी सात साल के बच्चे का अपहरण कर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था, लेकिन वह प्रयागराज स्टेशन पर उतरकर मुम्बई जाने वाली किसी ट्रेन में बैठा हैं। क्राइम ब्रांच ने FIR की कॉपी, बालक की फोटो व आरोपी का विवरण व्हाट्सएप पर भेजा।

मामले में मुम्बई पुलिस स्टेशन पर अपराध क्रमांक 65/21 धारा 363 IPC दर्ज किया गया था। सूचना मिलने पर निरीक्षक इटारसी ने रात्रि ड्यूटी में तैनात बल सदस्यों को प्रयागराज की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों को सूक्ष्मता से चेक करने के लिए निर्देशित किया। टीम द्वारा गाड़ियों की चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 01056 गोदान एक्सप्रेस के समय करीबन 02/30 बजे इटारसी स्टेशन पहुचने पर द्वितीय श्रेणी (सामान्य कोच) को चेक करते समय कोच की गैलरी में चादर ओढ़कर सोए हुए व्यक्ति को चेक करने पर उसके साथ एक बालक भी मिला जिसे फोटो से मिलान करने पर अपह्रत बालक होना पाया।

पकड़ाए गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम राजू पिता शंकर (परिवर्तित नाम) उम्र-35 साल निवासी-सन्त रविदास नगर उत्तर प्रदेश एंव बालक ने अपना नाम लोकेश राठौर (परिवर्तित नाम) निवासी ठाणे महाराष्ट्र बताया। दोनों का नाम व फोटो क्राइम ब्रांच से दिए विवरण से मिलान होने पर दोनों को गाड़ी से उतारकर RPF थाना पर लाए एंव सूचना क्राइम ब्रांच ठाणे को दिया। क्राइम ब्रांच ठाणे की टीम SI अशोक माने LCT माधुरी जाधव मय स्टाफ दिनांक 25.01.21 को इटारसी पोस्ट पर पहुंची। जहां जरूरी कार्यवाही के बाद नाबालिग बालक एंव आरोपी को क्राइम ब्रांच को सही हालत में सुपुर्द किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews