प्रशासनिक अमले ने रात में किया बाजार का निरीक्षण, सफाई को लेकर दी हिदायत, चालान काटा

प्रशासनिक अमले ने रात में किया बाजार का निरीक्षण, सफाई को लेकर दी हिदायत, चालान काटा

इटारसी, राहुल अग्रवाल। बुधवार रात 8 बजे बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन और पुलिस विभाग ने बाजार क्षेत्र जा पहुंचा। ये निरीक्षण लगातार मिल रही शिकायतों ओर स्वच्छता सर्वेक्षण के आधार पर की गई। अमले ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अपनी दुकानों का कचरा फेंकने ओर दुकानदारों पर 500-1000 का चालान काटकर सख्त हिदायत दी।

प्रशासन, नगरपालिका राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दुकान के सामने मिली सामग्री जब्त की गई। इसी के तरह शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत किये जा रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। बाजार क्षेत्र में सीएमओ के साथ ही स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी ने पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई कार्य करने के निर्देश दिये। सीएमओ के साथ कर्मचारियों की टीम ने फल बाजार का औचक निरीक्षण किया। यहां जो भी फल विक्रेता बाहर घूमते मिले उन्हें चबूतरे पर व्यवस्थित रूप से बैठाकर समझाइश दी गई कि अगर दोबारा चबूतरे से बाहर आए तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। नपा के स्वास्थ्य विभाग ने समस्त दुकानदारों से अपील की है कि गंदगी न करें। उनको समझाइश दी और बताया कि हमारा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शामिल है, इसलिए आप स्वच्छता में सहयोग करें और अपने शहर को अच्छे अंकों से नंबर वन बनाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews