नर्मदापुरम में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 1 की मौत

Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम जिले के माखननगर के सामौन गांव में गिट्टी चोरी के कार्य में लिप्त डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। कार में सवार दो पुलिसकर्मी समेत 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया जो कि माखननगर थाने में पदस्थ था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

नसीराबाद जा रहे थे 2 पुलिसकर्मी

बता दें कि प्राइवेट कार से दो पुलिसकर्मी सरकारी गोपनीय काम से नसीराबाद की ओर जा रहे थे। सामौन गांव के पास डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें आरक्षक जगजीत भाटिया, नरेंद्र भदौरिया और एक अन्य विकेश कीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन समेत पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल माखननगर लेकर आए। चोट अधिक होने से प्राथमिक उपचार के आधे घंटे बाद एम्बुलेंस से नर्मदापुरम लेकर आए, जहां निजी अस्पताल में जगजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।

परिवार में छाया मातम

पुलिसकर्मी की मौत की सूचना से पुलिस परिवार में शोक की लहर छा गई। आरक्षक जगजीत सिंह के पिता पुलिसकर्मी विभाग में ही थे। पिता की मृत्यु के बाद जगजीत सिंह को अनुकंपा मिली। साल 2021 में ही भर्ती हुआ। कुछ समय पहले ही माखननगर थाने में ही आरक्षक जगजीत सिंह ड्यूटी कर रहा था। मिलनसार व मददगार था। उनकी मृत्यु से शोक की लहर छा गई। पुलिसपरिवार, दोस्त, मित्र सभी दुःखी है। साथी पुलिसकर्मी और परिजन, दोस्त अस्पताल पहुंचे। जवान के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। घायल नरेंद्र भदौरिया और विकेश का उपचार जारी है। आरक्षक नरेंद्र भदौरिया का पैर फैक्चर हुआ है।

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews